Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : होजरी मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों रूपए का सामान जलकर खाक...

सूचना मिलने पर सबसे पहले स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

CG News : होजरी मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों रूपए का सामान जलकर खाक...
X

CG News : दुर्ग। भिलाई के सुपेला होजरी मार्केट में शुक्रवार सुबह 10.30 बजे चप्पल और जूते की तीन से चार दुकानों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में लगभग 3.5 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग की लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर सबसे पहले स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

बाद में दुर्ग फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड ने दुकानों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घनी आबादी वाले इस इलाके में आग के अन्य दुकानों तक फैलने की आशंका थी, लेकिन समय रहते इसे नियंत्रित कर लिया गया। हादसे के बाद व्यापारियों में नगर निगम के खिलाफ गुस्सा देखा जा रहा है। उनका कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड समय पर पहुंचती तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था।

दुकान मालिक खेमराज चौहान ने कहा, यह हादसा मेरे लिए बहुत बड़ा झटका है। दुकान जलने से मेरी आजीविका पूरी तरह खत्म हो गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक तौर पर आग का कारण वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी बताया जा रहा है। पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके से साक्ष्य जुटा रही हैं ताकि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire