Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : हसदेव ताप विद्युत संयंत्र में लगी भीषण आग, ट्रांसफार्मर जलकर खाक, उत्पादन ठप...

आग ने देखते ही देखते स्विच यार्ड के इंटर कनेक्टिंग ट्रांसफार्मर सहित दो अन्य ट्रांसफार्मरों को अपनी चपेट में ले लिया।

CG News : हसदेव ताप विद्युत संयंत्र में लगी भीषण आग, ट्रांसफार्मर जलकर खाक, उत्पादन ठप...
X

CG News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के ऊर्जा केंद्र कहे जाने वाले कोरबा जिले में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दर्री स्थित हसदेव ताप विद्युत संयंत्र के स्विच यार्ड में आईटीएस ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कई फीट ऊपर तक नजर आ रही थीं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग ने देखते ही देखते स्विच यार्ड के इंटर कनेक्टिंग ट्रांसफार्मर सहित दो अन्य ट्रांसफार्मरों को अपनी चपेट में ले लिया।

CG News : सूचना मिलते ही दमकल की पांच टीमें मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे से प्लांट की 210 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट 3 और 4 का उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया। जानकारों का कहना है कि आईटीएस ट्रांसफार्मर बिजली को ग्रिड में भेजने के लिए जरूरी करंट में बदलता है और इसके नष्ट होने से बिजली आपूर्ति पर गहरा असर पड़ सकता है।

CG News : फिलहाल, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक अनुमान में शॉर्ट सर्किट या रखरखाव में लापरवाही की बात सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से प्लांट को करोड़ों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire