Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : माकड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वतंत्रता दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान समारोह
CG News : राकेश सेन, माकड़ी। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माकड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक

CG News : राकेश सेन, माकड़ी। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माकड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश घरत ने इन कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके मनोबल को बढ़ाया।
CG News : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डी.एन. बघेल (सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट ग्रेड 02) और विशिष्ट अतिथि के रूप में चंपा भारद्वाज (सेवानिवृत्त पर्यवेक्षक) तथा सुकदास मांझी (सेवानिवृत्त वाहन चालक) उपस्थित थे। इन वरिष्ठ व्यक्तियों ने स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए बधाई दी और उन्हें प्रेरित किया।
CG News : इस अवसर पर एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान संगीता भास्कर (स्टाफ नर्स), द्वितीय स्थान उषा साहू (स्टाफ नर्स), और तृतीय स्थान लता मरकाम (स्टाफ नर्स) ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉक्टर राकेश रमन साहू (चिकित्सा अधिकारी), डॉ. विजयलक्ष्मी नवरंगी (हो.अ.), जी.आर. साना (बी.ए.टी.ओ.), डॉ. भावना मांझी, अनीता जनगाम (एल.एच.वी.), देवराम नेताम (पर्यवेक्षक), और कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


