Breaking News
MP News : कांस्टेबल की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर, शीतल ठाकुर की सफलता का जश्न, नगर में हुआ भव्य स्वागत
UP: बाबा साहेब की मूर्तियों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, बाउंड्रीवाल का होगा निर्माण
CG Crime: नौकरी का झांसा देकर छत्तीसगढ़ की 2 बेटियों को एमपी में बेचा, खरीदार समेत दो आरोपी गिरफ्तार
CG News : शराब दुकान में डेढ़ करोड़ की हेराफेरी के मामले में आबकारी उपनिरीक्षक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Mahakaal Darshan: स्वयंभू बाबा अवंतिका नाथ महाकालेश्वर के दर्शन से बनेंगे सारे बिगड़े काम, देखें Live
Create your Account
CG News : नक्सलियों के शांति वार्ता प्रस्ताव पर गृह मंत्री विजय शर्मा का सख्त जवाब, बंदूक का जवाब बंदूक से ही मिलेगा...
- Rohit banchhor
- 10 Apr, 2025
गृह मंत्री ने इसे सिरे से खारिज करते हुए नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील दोहराई है।
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा शांति वार्ता के लिए सरकार को एक और पत्र लिखे जाने के बाद राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए अपनी बात स्पष्ट की है। नक्सलियों ने अपने पत्र में शांति वार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाने की मांग की है, लेकिन गृह मंत्री ने इसे सिरे से खारिज करते हुए नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील दोहराई है।
CG News : गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा, नक्सलियों ने अपने पत्र में लिखा है कि वे स्कूल और अस्पतालों का विरोध नहीं करते। अगर ऐसा है तो फिर उन गांवों में आज तक टेलीविजन क्यों नहीं पहुंचा? खेती और सिंचाई की सुविधाएं क्यों नहीं उपलब्ध हुईं? उन्होंने नक्सलियों की मंशा पर संदेह जताते हुए कहा कि शांति वार्ता की अपील के बावजूद उनकी ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।
CG News : शर्मा ने आगे कहा, नक्सलियों ने किसी समिति का जिक्र किया है, लेकिन यह समिति कौन सी है, इसे स्पष्ट करें। हमारी सरकार ने शांति वार्ता के लिए कोई समिति गठित नहीं की है। सदन में विपक्ष ने भी यह मुद्दा उठाया था, और हमने स्पष्ट किया है कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है। जो भी बातचीत करना चाहता है, वह मुझसे संपर्क करे। मैं उन्हें पूरी सुरक्षा देने को तैयार हूं, लेकिन यह बात भी साफ है कि बंदूक का जवाब चर्चा से नहीं, बल्कि बंदूक से ही दिया जाएगा।
CG News : गृह मंत्री ने नक्सलियों से बार-बार मुख्यधारा में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि सरकार शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन हिंसा के रास्ते पर चलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह बयान नक्सल समस्या के समाधान को लेकर राज्य सरकार के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है, साथ ही यह संदेश देता है कि शांति वार्ता के लिए नक्सलियों को पहले हिंसा का रास्ता छोड़ना होगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से की सौजन्य मुलाकात, प्राचार्य पदोन्नति पर जताया आभार
- 2. Chaitanya Baghel: शराब घोटाला मामले में जेल में बंद चैतन्य बघेल की याचिका पर बहस अधूरी, कल फिर ED रखेगा अपना पक्ष
- 3. Share Market: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 158 अंक चढ़ा, निफ्टी 26000 के पार
- 4. UP: बाबा साहेब की मूर्तियों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, बाउंड्रीवाल का होगा निर्माण
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

