Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल क्षेत्र में जवानों का बढ़ाया हौसला, माओवादियों को मुख्यधारा में लाने की अपील

बस्तर के लोगों तक हर सुविधा पहुंचाना साय सरकार और पीएम मोदी का संकल्प है।

CG News : गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल क्षेत्र में जवानों का बढ़ाया हौसला, माओवादियों को मुख्यधारा में लाने की अपील
X

CG News : सुकमा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों का दौरा कर सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात की और उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने जगरगुंडा के रायगुड़ेम में ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई, जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार की योजनाओं का जिक्र किया। शर्मा ने कहा विष्णु का सुशासन गांव-गांव, घर-घर पहुंचेगा। बस्तर के लोगों तक हर सुविधा पहुंचाना साय सरकार और पीएम मोदी का संकल्प है।

CG News : जवानों की ताकत से पहुंच रही सुविधाएं-
विजय शर्मा ने जोर देकर कहा कि जवानों की मेहनत और हिम्मत से अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुविधाएं पहुंच रही हैं, जो पहले ग्रामीणों को नहीं मिल पाती थीं। उन्होंने नक्सलियों से अपील की, ष्सरकार एक भी गोली नहीं चलाना चाहती। हम बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन शर्तें नहीं मानी जाएंगी। माओवादी मुख्यधारा में शामिल हों, सरकार उन्हें पुनर्वास नीति का पूरा लाभ दिलाएगी। शर्मा ने बाइक पर सवार होकर बीहड़ इलाकों का दौरा किया और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया।

CG News : रायगुड़ेम में जवानों से मुलाकात दौरे-
की शुरुआत में शर्मा ने रायगुड़ेम में तैनात सुरक्षा बलों से मुलाकात की। इस मौके पर बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, सीआरपीएफ डीआईजी सूरजपाल वर्मा, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, एसपी किरण चव्हाण और सीआरपीएफ कमांडेंट नवीन मौजूद रहे। जवानों से बातचीत के बाद शर्मा ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी परेशानियों को समझा और सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

CG News : अमित शाह का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा-
इस बीच, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अप्रैल से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। पहले दिन वे रायपुर में राज्य के नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अगले दिन 5 अप्रैल को शाह दंतेवाड़ा पहुंचेंगे, जहां वे बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे और मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे। इसके अलावा, वे एंटी-नक्सल अभियान के ऑपरेशन कमांडरों से भी संवाद करेंगे। यह दौरा नक्सल उन्मूलन और क्षेत्रीय विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त रणनीति को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire