Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: गृह मंत्री अमित शाह 7 को आएंगे रायपुर, छत्तीसगढ़ पुलिस को प्रदान करेंगे ‘प्रेसिडेंट पुलिस कलर’

CG News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 दिसंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे. उनके साथ केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी रायपुर आएंगे।

CG News: गृह मंत्री अमित शाह 7 को आएंगे रायपुर, छत्तीसगढ़ पुलिस को प्रदान करेंगे ‘प्रेसिडेंट पुलिस कलर’
X

रायपुर। CG News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 दिसंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे. उनके साथ केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी रायपुर आएंगे। कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन और पुलिस महकमे की तैयारी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह बस्तर ओलंपिक के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें वे प्रेसिडेंट पुलिस कलर प्रदान करेंगे।

CG News: क्या होता है 'प्रेसिडेंट पुलिस कलर' सम्मान प्रेसिडेंट पुलिस कलर सम्मान देश भर की चुनिंदा पुलिस इकाइयों को दिया जाता है, जो राष्ट्र के प्रति 25 वर्षों की अनुकरणीय सेवा और अटूट समर्पण को मान्यता देता है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपने साहस और दृढ़ता के माध्यम से यह सम्मान अर्जित किया है, विशेष रूप से नक्सल मोर्चे पर चुनौतियों का सामना करते हुए, जहाँ उन्होंने लगातार कानून और व्यवस्था को बनाए रखा है। राज्य पुलिस बल की इसी उपलब्धि के लिए 'प्रेसिडेंट पुलिस कलर' से सम्मानित किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire