Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल प्रभावित ग्रामीणों से की बातचीत, कहा- अब किसी को डरने की जरूरत नहीं...

समस्याओं को सुना और केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

CG News : गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल प्रभावित ग्रामीणों से की बातचीत, कहा- अब किसी को डरने की जरूरत नहीं...
X

CG News : बीजापुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के गुंडम स्थित सीआरपीएफ कैंप का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ भोजन किया और एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण भी किया। वहीं अमित शाह ने स्थानीय ग्रामीणों से चौपाल में मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

CG News : इस अवसर पर गृह मंत्री ने कहा, नक्सलियों के कारण आप लोग कई सालों तक विकास और सुविधाओं से वंचित रहे, लेकिन अब हमारे जवानों ने यहां सुरक्षा प्रदान की है और कैंपों में सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं। यहां अस्पताल भी बने हैं, जहां आप इलाज करा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार हर एक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और अब किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

CG News : गृहमंत्री का यह संदेश नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों में उम्मीद और विश्वास का संचार कर रहा है, जो वर्षों से नक्सलियों के आतंक से जूझ रहे थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire