Create your Account
CG News : निलंबन के बाद टूट गया होमगार्ड जवान, बैरक के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला शव, विभाग में मचा हड़कंप
CG News : कवर्धा। जिले में होमगार्ड विभाग से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई है। छिरहा स्थित होमगार्ड कार्यालय परिसर में शनिवार दोपहर एक निलंबित जवान का शव बैरक के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद पूरे परिसर में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान नगर सैनिक क्रमांक 222 विनोद मेरावी के रूप में हुई है, जो जंगल रेंगाखार का निवासी था। बताया जा रहा है कि वह होमगार्ड कार्यालय परिसर स्थित बैरक में ही रह रहा था। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कुछ जवान शौचालय की ओर गए थे। इसी दौरान बाथरूम के अंदर विनोद का शव फंदे से लटका दिखाई दिया।
यह दृश्य देखकर जवानों में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विनोद मेरावी लंबे समय से नशे का आदी था और अक्सर ड्यूटी से गैरहाजिर रहता था। विभागीय लापरवाही और अनुपस्थिति के चलते उसे कुछ दिन पहले ही निलंबित किया गया था। आशंका जताई जा रही है कि वह मानसिक तनाव में था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. 12 Years of PM Narendra Modi Government: जनधन खाता. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर नक्सल मुक्त भारत तक… मोदी सरकार के 12 साल के वो 12 फैसले... जिसने बदल दी भारत की तस्वीर
- 2. Raipur City Crime : दिनदहाड़े गैस एजेंसी मैनेजर से 10 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम
- 3. IND vs AFG 1st ODI: बारिश से प्रभावित रोमांचक मुकाबले में भारत की धमाकेदार जीत, अफगानिस्तान को पहले वनडे में 7 विकेट से रौंदा
- 4. Jaspal Rana Passed Away: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, भारतीय खेल जगत में शोक की लहर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

