Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: हॉकी अंडर-18 एशिया कप, बिलासपुर के अवि का टीम इंडिया में चयन, 29 मई को कजाकिस्तान से होगा पहला मुकाबला

बिलासपुर के कुदुदंड के रहने वाले अवि मानिकपुरी करीब 5 दशक बाद हॉकी खिलाड़ी नीली जर्सी में नजर आएंगे।

CG News: हॉकी अंडर-18 एशिया कप, बिलासपुर के अवि का टीम इंडिया में चयन, 29 मई को कजाकिस्तान से होगा पहला मुकाबला
X

CG News: बिलासपुर/रायपुर। हॉकी इंडिया में बिलासपुर के अवि मानिकपुरी अपना जलवा दिखाएंगे। अवि मानिकपुरी का चयन पुरुष अंडर-18 एशिया कप के लिए 18 सदस्यीय टीम में हुआ है। बिलासपुर के कुदुदंड के रहने वाले अवि मानिकपुरी करीब 5 दशक बाद हॉकी खिलाड़ी नीली जर्सी में नजर आएंगे।

बता दें कि इससे पहले बिलासपुर के लेस्ली क्लाडियस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम स्थापित किया था। लेस्ली क्लाडियस ने 1948, 1952, 1956 और 1960 के ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

छत्तीसगढ़ हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष फिरोज अंसारी व महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि अंडर-18 एशिया कप प्रतियोगिता 29 मई से 6 जून तक जापान को काकामिगाहारा में होगी। एशिया कप के लिए टीम चुनने से पहले भोपाल में 15 से 20 मई के बीच टीम इंडिया व ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की एक्सपोजर सीरीज खेली गई।

इस एक्सपोजर सीरीज में डिफेंडर के रूप में अवि ने शानदार प्रदर्शन किया। सीरीज के दो मैच ड्रॉ रहे। वहीं एक मैच भारत और एक ऑस्ट्रेलिया ने जीता। इस दौरान बेहतर खेलने वाले खिलाड़ियों को कोच सरदार सिंह ने टीम इंडिया के लिए चयन किया है।

कजाकिस्तान से होगा पहला मुकाबला-

पूल स्टेज में भारत का पहला मुकाबला 29 मई को कजाकिस्तान से होगा। इसके बाद टीम 31 मई को जापान, 1 जून को कोरिया और 3 जून को चीनी ताइपे से भिड़ेगी। नॉकआउट और सेमीफाइनल मुकाबले 5 जून को खेले जाएंगे, जबकि टूर्नामेंट का खिताबी फाइनल मैच 6 जून को दोपहर 3:30 बजे (IST) आयोजित होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire