Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : छात्राओं से बैड टच के आरोप में हाईस्कूल के प्राचार्य गिरफ्तार

जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद उन्हें विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

CG News : छात्राओं से बैड टच के आरोप में हाईस्कूल के प्राचार्य गिरफ्तार
X

CG News : गरियाबंद। जिले के अकलवारा हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य जेपी वर्मा को छात्राओं के साथ अनुचित शारीरिक व्यवहार (बैड टच) और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद मंगलवार को छुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद उन्हें विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

बता दें कि 5 जुलाई 2025 को अकलवारा हाई स्कूल में छात्राओं और उनके अभिभावकों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़कर प्राचार्य जेपी वर्मा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारी छात्राओं ने आरोप लगाया कि जेपी वर्मा लंबे समय से उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे और कई बार अनुचित तरीके से छूने (बैड टच) की घटनाएं हुईं। विरोध करने वाली छात्राओं को फेल करने की धमकी दी जाती थी।

इस प्रदर्शन ने स्थानीय और सोशल मीडिया का ध्यान खींचा, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम गठित की। छुरा पुलिस ने छात्राओं और उनके अभिभावकों के बयानों के आधार पर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि जेपी वर्मा ने कई छात्राओं के साथ अनुचित शारीरिक व्यवहार किया और फेल करने की धमकी देकर उन्हें चुप कराने की कोशिश की।

विशेष रूप से, 11वीं कक्षा की चार छात्राओं को मनमाने तरीके से फेल करने का मामला भी जांच में पाया गया, जबकि रिकॉर्ड में उनके अंक मौजूद थे। इस अन्याय ने छात्राओं और अभिभावकों के आक्रोश को और भड़का दिया। जांच के बाद पुलिस ने जेपी वर्मा के खिलाफ भारतीय नवीन संहिता की धारा 75(2)(बी), पॉक्सो एक्ट की धारा 12, और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(अं) के तहत मामला दर्ज किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire