Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, खराब ब्लेड्स की सप्लाई और रीएजेंट की कमी को लेकर शासन से मांगा जवाब…

CG News: सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, खराब ब्लेड्स की सप्लाई और रीएजेंट की कमी को लेकर शासन से मांगा जवाब…
X

CG News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में जंग लगे सर्जिकल ब्लेड्स की सप्लाई और रीएजेंट की कमी को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है। सुनवाई में शासन की ओर से बताया गया कि सभी खराब और जंग लगे ब्लेड्स वापस मंगा लिए गए हैं।

CG News: राज्य शासन की ओर से बताया गया कि अब रीएजेंट की खरीदी सीधे खुले बाजार से की जा रही है। दरअसल, कुछ समय पहले महासमुंद मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में 50 से ज्यादा सर्जिकल ब्लेड्स जंग लगे पाए गए थे। नर्सिंग स्टाफ ने इस पर अधीक्षक को लिखित शिकायत दी थी और मरीजों के लिए जानलेवा बताया था।

CG News: मामले के उजागर होते ही हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई शुरू की थी। प्रदेशभर में सरकारी अस्पतालों की सप्लाई व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। खासकर जिला अस्पताल बिलासपुर में रीएजेंट की कमी की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर सीजीएमएससीएल ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि अब जरूरत की सामग्री सीधे खुले बाजार से खरीदी जा रही है, ताकि मरीजों की जांच और इलाज में कोई बाधा न आए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire