Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG News : DG–IG कॉन्फ्रेंस से पहले राजधानी में हाई अलर्ट, क्राइम कंट्रोल बैठक में सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश
- Rohit banchhor
- 15 Nov, 2025
शहर में बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर गहन रणनीति बनाई जा रही है।
CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर में आगामी DG–IG कॉन्फ्रेंस से पहले सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी कड़ी में कंट्रोल रूम स्थित C4 सभागार में पुलिस की एक महत्वपूर्ण हाई-लेवल बैठक जारी है, जिसमें शहर में बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर गहन रणनीति बनाई जा रही है।
बैठक में आईजी और एसएसपी ने सभी अधिकारियों एएसपी, सीएसपी और थाना प्रभारियों को खास दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को बताया गया कि हाल के दिनों में बढ़ रहे चाकूबाजी के मामलों पर तत्काल और कड़ी कार्रवाई जरूरी है। पुलिस टीम संवेदनशील इलाकों की पहचान कर तेजी से पेट्रोलिंग बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। इसके साथ ही ईयर-एंडिंग से पहले लंबित मामलों के निपटारे पर भी विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों को लंबित अपराधों की समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि 28–30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में 60वां अखिल भारतीय DGP–IGP सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, देशभर के लगभग 70 डीजी/आईजी रैंक के अधिकारी और अन्य विशेष अतिथि शामिल होने वाले हैं। ऐसे में राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन बेहद सतर्क है।
बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को फ्लैग मार्च, नाइट पेट्रोलिंग, असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई और शहर में संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन का कहना है कि संयुक्त प्रयासों और सख़्त मॉनिटरिंग से न सिर्फ अपराध पर अंकुश लगेगा, बल्कि आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह मजबूत रहेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: हनुमान जन्मोत्सव पर करें बाबा महाकाल के दिव्य श्रृंगार दर्शन, देखें Live
- 2. KKR vs RR IPL 2026 : रिंकू सिंह की मैच विनिंग पारी, कोलकाता ने राजस्थान को 4 विकेट से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की
- 3. CG Accident : ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, इधर यात्रियों ने स्टेशन पर किया जमकर हंगामा
- 4. CG News : जशपुर में ‘विमान क्रैश’ निकला भ्रम: पहाड़ी आग और हेलीकॉप्टर उड़ान से फैली अफवाह
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

