Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : CG बोर्ड रिजल्ट से पहले हेल्पलाइन नंबर जारी, 29 अप्रैल से 9 मई तक छात्रों को मिलेगी काउंसलिंग...

मंडल ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और इस सुविधा का लाभ उठाएं।

CG News : CG बोर्ड रिजल्ट से पहले हेल्पलाइन नंबर जारी, 29 अप्रैल से 9 मई तक छात्रों को मिलेगी काउंसलिंग...
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वार्षिक परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित होने से पहले छात्रों की सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002334363 शुरू किया है। मंडल की सचिव पुष्पा साहू (आईएएस) के निर्देश पर यह हेल्पलाइन 29 अप्रैल से 9 मई 2025 तक संचालित होगी। इसका उद्देश्य परिणाम के भय से होने वाले तनाव का प्रबंधन, विषय व करियर चयन और पुनर्मूल्यांकन/पुनर्गणना संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करना है।

CG News : हेल्पलाइन दो पालियों में—सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 और दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक—कार्य करेगी। इसका संचालन उप सचिव जे.के. अग्रवाल के मार्गदर्शन और हेल्पलाइन समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में होगा। पहले दिन मनोवैज्ञानिक/कैरियर काउंसलर अरुणा जैन और मंडल के सहायक प्राध्यापक मनीषी सिंह ने छात्रों की समस्याएं सुनीं।

CG News : यह हेल्पलाइन मनोवैज्ञानिकों, मनोचिकित्सकों, कैरियर काउंसलरों, और मंडल के अधिकारियों के सहयोग से संचालित होगी। छात्र इस नंबर पर कॉल कर अपनी चिंताओं का समाधान और भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। मंडल ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और इस सुविधा का लाभ उठाएं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire