Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : शासकीय कर्मियो के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट हुआ अनिवार्य, मुख्य सचिव ने किए निर्देश जारी...

मुख्य सचिव ने जारी पत्र में कहा कि हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं के कारण कई शासकीय कर्मियों की जान गई है और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

CG News : शासकीय कर्मियो के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट हुआ अनिवार्य, मुख्य सचिव ने किए निर्देश जारी...
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती मौतों और गंभीर चोटों के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने शासकीय कर्मियों के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने इस संबंध में सभी विभागों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव ने जारी पत्र में कहा कि हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं के कारण कई शासकीय कर्मियों की जान गई है और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

CG News : इस स्थिति को देखते हुए मोटरयान (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को सख्ती से लागू करने का फैसला लिया गया है। मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि सभी विभागों और प्रशासनिक इकाइयों को यह सुनिश्चित करना होगा कि यह निर्देश शासकीय कर्मचारियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचे और इसका पालन किया जाए।

CG News : यह कदम न केवल सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए बल्कि सरकारी कर्मियों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है कि वे नियमित रूप से इस नियम के पालन की समीक्षा करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही की स्थिति में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire