Begin typing your search above and press enter to search.
CG News: नान घोटाले में याचिकाओं पर सुनवाई आगे बढ़ी, अब 25 अक्टूबर को हियरिंग
छत्तीसगढ़ के नागरिक आपूर्ति निगम (नान) में करोड़ों रुपये के घोटाले की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले यह सुनवाई गुरुवार को निर्धारित थी, लेकिन अब यह 25 अक्टूबर को होगी।

CG News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के नागरिक आपूर्ति निगम (नान) में करोड़ों रुपये के घोटाले को लेकर दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई आगे बढ़ा दी गई है। अब इस मामले की सुनवाई 25 अक्टूबर को होगी। पहले इस मामले की सुनवाई गुरुवार को होनी थी।
CG News: याचिकाकर्ताओं की ओर से अदालत को बताया गया कि यह मामला वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, जिसके कारण इसकी सुनवाई आगे बढ़ाने का अनुरोध किया गया। उल्लेखनीय है कि यह मामला पहले 9 सितंबर को सुनवाई के लिए निर्धारित था।
CG News: सामाजिक संगठन हमर संगवारी, अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव, वीरेंद्र पांडेय, और अन्य ने 2019 और 2020 में हाईकोर्ट में अलग-अलग जनहित याचिकाएं दायर की थीं। इन याचिकाओं में आरोप लगाया गया था कि छत्तीसगढ़ में राइस मिलरों से लाखों क्विंटल घटिया चावल लिया गया और इसके बदले में करोड़ों रुपए की रिश्वत दी गई।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


