Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG News : NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कही बड़ी बात, 'नो-वर्क, नो-पे', नोटिस जारी
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के करीब 16 हजार कर्मचारी नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल के चलते प्रदेश के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने के कारण राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाया है। सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों को तत्काल ड्यूटी पर लौटने का अल्टीमेटम देते हुए 'नो-वर्क, नो-पे' (No-Work, No-Payment) का नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही, ड्यूटी पर नहीं लौटने वाले कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने की चेतावनी भी दी गई है।
CG News : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा, "संविदा कर्मचारियों को काम नहीं करने पर वेतन नहीं मिलेगा। यह कोई एक-दो दिन की बात नहीं है, बल्कि लंबे समय तक हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। इसलिए विभाग को 'नो-वर्क, नो-पे' का नोटिस जारी करना पड़ा।" उन्होंने कर्मचारियों से जल्द से जल्द काम पर लौटने की अपील की।
CG News : पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से चल रही इस हड़ताल के कारण अस्पतालों में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल ड्यूटी जॉइन करने के निर्देश दिए हैं। NHM कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर अपनी 10 में से कम से कम 5 मांगों पर चर्चा की मांग की थी, लेकिन सरकार ने सख्त रवैया अपनाते हुए नोटिस जारी किया।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: बाबा अवंतिका नाथ महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें लाइव
- 2. Instagram का नया ऐप ‘Instants’ लॉन्च, 24 घंटे में गायब हो जाएंगी तस्वीरें, जानें कैसे करता है काम
- 3. Raipur City News : देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, दर्जन भर से ज्यादा मामला है दर्ज
- 4. MP News : पलक झपकते लाखों पार, सराफा व्यापारी की कार से सोना-चांदी उड़ाकर फरार हुआ शातिर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

