Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: स्वास्थ्य मंत्री ने DKS अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, Asian News की रिपोर्ट का दिखा असर

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने DKS अस्पताल का अचानक दौरा किया। Asian News द्वारा उठाए गए मुद्दों के बाद यह निरीक्षण हुआ। मंत्री ने साफ व्यवस्था और मरीजों की सुविधाओं की समीक्षा की। यह कदम दर्शाता है कि मीडिया की रिपोर्टिंग कैसे सीधे प्रशासन को हरकत में ला सकती है।

CG News: स्वास्थ्य मंत्री ने DKS अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, Asian News की रिपोर्ट का दिखा असर
X

CG News: रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज सुबह 7 बजे DKS हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। बिना पूर्व सूचना के अस्पताल पहुंचे मंत्री ने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। यह कदम एशियन न्यूज़ के आयुष्मान कॉन्क्लेव में उठी जनता की आवाज के बाद उठाया गया, जहां अस्पताल की सेवाओं और सुविधाओं को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आ रही थीं।

CG News: निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा किया और मरीजों से सीधे बातचीत कर उनके इलाज, दवाइयों की उपलब्धता और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने अपनी समस्याएं और अनुभव साझा किए, जिसके आधार पर मंत्री ने व्यवस्थाओं में सुधार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire