Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : भैरमगढ़ के बेलनार में स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीणों ने लिया लाभ
इस शिविर में कुल 138 ग्रामीणों को स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार और स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।

CG News : बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशानुसार, भैरमगढ़ ब्लॉक के सुदूर क्षेत्र बेलनार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य मौसमी बीमारियों का इलाज, टीकाकरण और राष्ट्रीय कार्यक्रमों का सफल संचालन था।
CG News : इस शिविर में कुल 138 ग्रामीणों को स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार और स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। जिसमें मलेरिया, एनीमिया, रक्तचाप, शुगर, उच्च रक्तचाप और अन्य बीमारियों की जांच की गई। शिविर के दौरान, मलेरिया जांच के परिणाम में 5 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई, जिन्हें निःशुल्क दवाइयां और स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दवाइयों के नियमित सेवन के लिए आवश्यक उपायों की जानकारी भी दी।
CG News : स्वास्थ्य शिविर में बीएमओ डॉ. रमेश तिग्गा और सीएमएचओ डॉ. बीआर पुजारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य अमला सक्रिय रूप से शामिल रहा। टीम में बीआर कोर्राम, कु. अनिता, सुनीता मरावी, रानी मंडावी, सुनिल, राममुर्ति, प्रतीक्षा और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। यह शिविर ग्रामीणों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम था, जो उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध हुआ।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


