Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : हेडमास्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में इन लोगों पर लगाए गंभीर आरोप...
हेडमास्टर की पत्नी भी टीचर के पद पर हैं, और इस घटना के बाद से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

CG News : बालोद। जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम घोठिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ओड़गांव स्कूल के हेडमास्टर देवेंद्र कुमेटी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
CG News : मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने चार लोगों को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में यह भी उल्लेख किया गया है कि नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपयों का ठगी का मामला शामिल है। मृतक ने एक व्यक्ति के नाम का भी जिक्र करते हुए लिखा है कि अब तुम ठगे गए पैसे वापस दिलाओगे। इसमें कुछ बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
CG News : हेडमास्टर की पत्नी भी टीचर के पद पर हैं, और इस घटना के बाद से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा इस मामले में जुड़े सभी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


