Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : शिक्षिका से छेड़छाड़ और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश, आरोपी प्रधान पाठक गिरफ्तार

एक महिला शिक्षिका के साथ स्कूल के ही प्रधान पाठक पर छेड़छाड़ और जानलेवा हमले का आरोप लगा है।

CG News : शिक्षिका से छेड़छाड़ और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश, आरोपी प्रधान पाठक गिरफ्तार
X

CG News : धरसींवा। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल परिसर में एक गंभीर और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत तरेसर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ एक महिला शिक्षिका के साथ स्कूल के ही प्रधान पाठक पर छेड़छाड़ और जानलेवा हमले का आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय प्रधान पाठक जय राम सेन पर आरोप है कि वह पिछले कई महीनों से महिला शिक्षिका को परेशान कर रहा था और स्कूल परिसर में अभद्र व्यवहार करता था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 24 जून की सुबह स्कूल खुलते ही आरोपी ने फिर से छेड़छाड़ और अश्लील इशारे शुरू कर दिए।

विरोध करने पर मामला अचानक हिंसक हो गया। आरोप है कि प्रधान पाठक ने गुस्से में महिला शिक्षिका का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान स्कूल में मौजूद अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव कर पीड़िता को बचाया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।

घटना के बाद महिला शिक्षिका ने सिलयारी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire