Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : धान काटने के दौरान हार्वेस्टर चालक की करंट लगने से गई जान, पढ़ें पूरी खबर...

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG News : धान काटने के दौरान हार्वेस्टर चालक की करंट लगने से गई जान, पढ़ें पूरी खबर...
X

CG News : बिलासपुर। मस्तुरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आने से हार्वेस्टर चालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब हार्वेस्टर चालक धान काटने में व्यस्त था। मृतक की पहचान हरियाणा के रहने वाले मनदीप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनदीप हार्वेस्टर चलाते समय अनजाने में 11 केवी हाई-टेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे उसे करंट लग गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

CG News : यह हादसा मस्तुरी थाना क्षेत्र के एक खेत में हुआ, जहां किसान अपने खेतों में धान की कटाई कर रहे थे। घटना के बाद तुरंत पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire