Create your Account
CG News : मुंगेली जिले के स्कूलों में "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम का आयोजन
- Rohit banchhor
- 11 Aug, 2024
CG News : मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, मुंगेली जिले के विभिन्न स्कूलों में "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
CG News : रजनीश सिंह, मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, मुंगेली जिले के विभिन्न स्कूलों में "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में मुंगेली, पथरिया, और लोरमी के सभी विकासखंडों में यह कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सहायक परियोजना अधिकारी आकाश परिहार ने बताया कि यह कार्यक्रम स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान 09 अगस्त 2024 से 15 अगस्त 2024 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और आम नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना है।
CG News : तिरंगा रैली एवं तिरंगा यात्रा-
09 और 10 अगस्त 2024 को जिले के विभिन्न स्कूलों में तिरंगा रैली और यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना और तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट करना था।
CG News : तिरंगा और मैराथन दौड़-
12 अगस्त 2024 को आयोजित इस दौड़ में स्कूलों के विद्यार्थियों, युवाओं, वृद्धों, पुरुषों और महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौड़ का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के मूल्यों और तिरंगे के महत्व को समाज में फैलाना है।
CG News : तिरंगा कॉन्सर्ट्स-
13 अगस्त 2024 को देशभक्ति संगीत के साथ गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से तिरंगे के प्रति राष्ट्रीय गर्व और प्रेम को बढ़ावा दिया जाएगा।
CG News : तिरंगा प्रतिज्ञा एवं तिरंगा सम्मान-
14 अगस्त 2024 को सभी विद्यालयों में तिरंगा प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों और लोगों को ध्वज के मूल्यों और स्वतंत्रता संग्राम के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Alert in Delhi: दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था, जांच एजेंसियां सतर्क
- 2. KKR vs SRH IPL 2026: हैदराबाद ने जीता टॉस, कोलकाता की पहले गेंदबाजी, मनीष पांडे को मौका, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और अन्य अपडेट
- 3. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में गर्मी का रेड अलर्ट, दुर्ग सबसे तपता शहर, 29 मई तक राहत के आसार नहीं
- 4. Singhania Buildcon ने ऑनगोइंग, आगामी निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजक्ट के लिए जारी किए रिक्वेस्ट फॉर कोटेशन्स, 22 मई तक PMC फर्मों से प्रस्ताव आमंत्रित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

