Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: वॉशिंग पाउडर की आड़ चल रही थी गुटखा फैक्टरी, पुलिस की रेड मशीनें-पैकिंग का सामान जब्त, गोदाम सील

CG News: दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कचांदूर गांव में वॉशिंग पाउडर की पैकिंग की आड़ में अवैध रूप से चल रही जर्दा युक्त गुटखा बनाने की फैक्ट्री को पुलिस ने सील कर दिया है।

CG News: वॉशिंग पाउडर की आड़ चल रही थी गुटखा फैक्टरी, पुलिस की रेड मशीनें-पैकिंग का सामान जब्त, गोदाम सील
X

CG News: दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कचांदूर गांव में वॉशिंग पाउडर की पैकिंग की आड़ में अवैध रूप से चल रही जर्दा युक्त गुटखा बनाने की फैक्ट्री को पुलिस ने सील कर दिया है। पुलिस ने छापेमारी कर गुटखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल, पैकिंग का सामान और मशीनें बरामद कीं। कार्रवाई के बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

CG News: जांच में पता चला कि उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी मोहम्मद सानू ने निरमा पाउडर की पैकिंग का काम बताकर 15-20 दिन पहले गोदाम किराए पर लिया था। कुछ समय बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया। गोदाम मालिक ने उससे संपर्क करने की कई बार कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी।

CG News: परिसर में तैनात गार्ड ने भी मालिक को अंदर कुछ गड़बड़ी होने की आशंका जताई। इसी दौरान गोदाम में संदिग्ध गतिविधियां नजर आने लगीं, जिसके बाद मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोदाम मालिक की मौजूदगी में ताला खोलकर जांच शुरू की।

CG News: पुलिस ने जांच के दौरान गोदाम के अंदर बड़ी मात्रा में जर्दा युक्त गुटखा बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल, पैकिंग सामग्री और मशीनें बरामद की गईं। मौके से मिक्सर मशीन, कटर मशीन समेत कई उपकरण जब्त किए हैं।

CG News: इसके अलावा कई बोरियों में गुटखा बनाने का रॉ-मटेरियल भी मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मामले की जानकारी मिलते ही फूड सेफ्टी विभाग और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पूरे कैंपस की जांच की और बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की। पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर दिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire