Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : गनमैन प्रा.सि.गार्ड वेलफेयर सोसायटी ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात...

CG News : राजनांदगांव। शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष राजनांदगांव के विधायक डॉक्टर रमन सिंह

CG News : गनमैन प्रा.सि.गार्ड वेलफेयर सोसायटी ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात...
X
CG News : राजनांदगांव। शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष राजनांदगांव के विधायक डॉक्टर रमन सिंह से उनके राजनांदगांव निवास पर भेंट करने का अवसर मिला। इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ गनमैन प्रा.सि.गार्ड वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर डड़सेना ने सोसायटी की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में लाइसेंस धारी सशस्त्र प्रायवेट गनमैन और गार्ड के लिए बनाई गई नियमावली में संशोधन करने और उनकी प्रमुख माँगों एवं समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।


CG News : बता दें कि डॉ. रमन सिंह ने गम्भीरता से सभी बातों को सुनते हुए मांग पत्र का अवलोकन किया और गृह मंत्रालय को आदेशित करने के लिए मांग पत्र अपने पी.ए. को सौंपा। ज्ञापन में लिखा है कि लाइसेंस धारी सशस्त्र प्रायवेट गनमैन और गार्ड के लिए बनाई गई नियमावली में आवश्यक संशोधन की माँग। गनमैन और गार्ड की प्रमुख समस्याओं को लेकर चर्चा। ज्ञापन सौंपने के दौरान गनमैन प्रा.सि.गार्ड वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर डड़सेना व उपाध्यक्ष दिनेश कुमार टण्डन उपस्थित थे।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire