Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: GST विभाग ने ₹135 करोड़ के फर्जी ITC घोटाले का किया खुलासा, 2 व्यापारी गिरफ्तार...

GST विभाग की खुफिया इकाई DGGI रायपुर जोनल यूनिट ने एक बड़े GST इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया

CG News: GST विभाग ने ₹135 करोड़ के फर्जी ITC घोटाले का किया खुलासा, 2 व्यापारी गिरफ्तार...
X

रायपुर: CG News: GST विभाग की खुफिया इकाई DGGI रायपुर जोनल यूनिट ने एक बड़े GST इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है, जिसमें दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में यह खुलासा हुआ कि रायपुर की दो कंपनियों, अजय ट्रेडर्स और शुभम सेल्स ने दिल्ली स्थित कई बोगस फर्मों के जरिए फर्जी बिलिंग कर ₹135 करोड़ की खरीद दिखाकर ₹24 करोड़ से अधिक का फर्जी ITC क्लेम किया था।

CG News: ये कंपनियां लोहे से जुड़े उत्पादों जैसे MS TMT, MS Angle, और MS Channel की फर्जी खरीदारी दिखाकर इस घोटाले को अंजाम दे रही थीं। अजय ट्रेडर्स ने ₹94 करोड़ और शुभम सेल्स ने ₹41 करोड़ के फर्जी बिल बनाए थे। DGGI की गहन जांच में यह पाया गया कि इन कंपनियों द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेज पूरी तरह से अप्रामाणिक थे और जिन फर्मों से सामान की खरीदारी दिखाई गई थी, वे अस्तित्व में नहीं थीं।

CG News: इस मामले में शामिल अजय सिंह (अजय ट्रेडर्स) और शुभम कुमार (शुभम सेल्स) को गिरफ्तार कर लिया गया है। DGGI ने इसे करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाने वाला गंभीर अपराध माना है और आगे की जांच जारी है। ऐसे मामलों में और भी नाम सामने आ सकते हैं।


CG News: GST कानून के तहत व्यापारी जो वस्तुएं या सेवाएं खरीदते हैं, उस पर चुकाए गए टैक्स को वे अपने बिक्री पर लगने वाले टैक्स से समायोजित कर सकते हैं, जिसे इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) कहा जाता है। लेकिन कुछ फर्में फर्जी बिलिंग कर बिना वास्तविक व्यापार किए ITC का दावा करती हैं, जिससे सरकार को भारी नुकसान होता है। DGGI ने व्यापारी वर्ग से अपील की है कि वे केवल वैध और वास्तविक लेनदेन करें और सतर्क रहें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire