Create your Account
CG News : खरोरा में भव्य झांकी उत्सव, हजारों की संख्या में जुटे लोग...
CG News : जोगी सलूजा, खरोरा। खरोरा नगर में इस बार धूमधाम से बप्पा की झांकी निकाली गई, जिसमें आस-पास के गांवों से हजारों लोग जुटे। यह उत्सव युवा विचार संस्थान और राम राज्य परिवार के द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें पिछले छह वर्षों से झांकी प्रतियोगिता में विशेष इनामों की व्यवस्था की जा रही है। इस बार के झांकी उत्सव में सोलह गुटों ने भाग लिया और झांकियों की सजावट देखने लायक थी।
CG News : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ी भक्ति गीतों का प्रस्तुतीकरण किया, जिससे उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। तालियों की गड़गड़ाहट ने उनके स्वागत को और भी भव्य बना दिया। वहीं झांकी प्रतियोगिता के लिए जजों की व्यवस्था रायपुर से की गई थी। जिसमें प्रथम पुरस्कार 1,71,000, द्वितीय पुरस्कार 1,00,000 और इसी तरह विशेष पुरस्कार रखा गया है।
CG News : युवा विचार संस्थान के अध्यक्ष तोरण सिंह ठाकुर और उनके सहयोगी विकास ठाकुर ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस कार्यक्रम में पुलिस, बिजली और स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं भी सराहनीय रहीं।
CG News : झांकी प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा शरद पूर्णिमा के दिन की जाएगी। इसके अलावा, विधायक अनुज शर्मा ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराने की भी घोषणा की है। इस प्रकार का आयोजन न केवल खरोरा नगर, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी एक बड़ा आकर्षण बना हुआ है, जिससे स्थानीय संस्कृति और कला को बढ़ावा मिल रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. India Vs England 1st T20: भारत-इंग्लैंड पहला टी-20 मैच आज, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस, यहां देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
- 2. CG News: सुशासन का पाठ सीखने कल IIM में लगेगी मंत्रियों की क्लास, दो दिवसीय चिंतन शिविर में तकनीकी नवाचार और विकास पर होगी चर्चा
- 3. Aaron Summers : नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न मामले में इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कबूला जुर्म, अब होगी जेल
- 4. Womens T20 WC 2026 Semifinal: 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

