Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : छत्तीसगढ़ में हुआ भव्य लाठी खेल प्रतियोगिता, रायपुर टीम ने जीते 43 मेडल...

आगामी वर्षों में इस खेल को और बड़े स्तर पर बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।

CG News : छत्तीसगढ़ में हुआ भव्य लाठी खेल प्रतियोगिता, रायपुर टीम ने जीते 43 मेडल...
X

CG News : भिलाई। लाठी खेल संगठन के तत्वावधान में 21 दिसंबर को एक भव्य लाठी प्रतियोगिता का आयोजन अजंता पैलेस, भिलाई में हुआ। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारतीय पारंपरिक मार्शल आर्ट का प्रतीक माने जाने वाले लाठी खेल में खिलाड़ियों ने डेमोंसट्रेशन पट्टा बाजी और लाठी फाइट के विभिन्न पहलुओं में अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. ममता गुलाटी द्वारा किया गया। डॉ. गुलाटी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा, "इस प्रकार के खेल न केवल युवाओं में शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देते हैं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।"

CG News : रायपुर टीम की शानदार जीत-

रायपुर टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 43 मेडल जीते, जिसमें 30 गोल्ड, 8 सिल्वर, और 5 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इस टीम की जीत के पीछे उनके कोच आदित्य तिवारी और खिलाड़ियों की कठिन मेहनत और समर्पण का बड़ा योगदान रहा। रायपुर से कुल 20 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। स्वर्ण पदक विजेताओं में अरुण कुमार साहू, काजल कुर्रे, इशांत शर्मा, सानिध्य तिवारी, वंशिका मोदी, काजल पुराना, विभावरी मोदी, चैतन्य यादव, भावेश कुमार ठाकुर, लिलिमा निषाद, अरनव गोगिया, गैलीना टंडन, नाईशा कोहली, रुद्रांश गुप्ता, सर्वज्ञ सिंह, स्तुति शाह, और पीयूष साहू का नाम शामिल है। हर्षा गोगिया और सानवि शाह ने रजत पदक जबकि हर्षिल चौटवानी ने कांस्य पदक जीते।

CG News : पुरस्कार वितरण समारोह-

प्रतियोगिता के समापन पर लाठी स्पोर्ट्स एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, जनरल सेक्रेटरी संभाजी एच चौवान, और छत्तीसगढ़ लाठी स्पोर्ट्स के अध्यक्ष मनमीत सिंह चावल के साथ विशेष अतिथि प्रिंस कबरवाल और ब्रह्मैया नायडू की उपस्थिति में विजेताओं को सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किए गए। इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष संदीप ताम्रकार ने प्रतियोगिता की सफलता पर सभी प्रतिभागियों और दर्शकों का धन्यवाद किया और आगामी वर्षों में इस खेल को और बड़े स्तर पर बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire