Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : फर्जी प्रमाण पत्र से हथिया ली नौकरी, शिक्षा विभाग में दे रहा सेवा, जांच की आंच से कोषों दूर मुन्नाभाई...
CG News : बलौदाबाजार। एक तरफ प्रदेश की भाजपा सरकार फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार पर कठोर कार्यवाही का दावा करती है,

CG News : बलौदाबाजार। एक तरफ प्रदेश की भाजपा सरकार फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार पर कठोर कार्यवाही का दावा करती है, तो दूसरी ओर विभाग के ऊँचे औदे मंे बैठे अधिकारी तमाम शिकायतों के बावजूद कार्यवाही ना करना सरकार की मंशा को कटघरे में खड़ा कर देता है। बीते 9 माह से कसडोल विकासखंड के ग्राम बरेली के शिकायतकर्ता राजेन्द्र कुमार यादव पूरे सबूतों का गट्टा लिए राज्यपाल, शिक्षा मंत्री, कलेक्टर, सीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी तक शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी कर रहे चंदराम यादव के खिलाफ शिकायत की। लेकिन आज तक प्रशासन ने आश्वासन और जांच के सिवा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की, जिससे आज शिकायतकर्ता प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है।
CG News : शिकायतकर्ता ने अधिकारियों को दिए पत्र में बताया कि कसडोल विकासखंड के ग्राम दलदली के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षाकर्मी वर्ग-2 चंदराम यादव ने शासन को गलत जानकारी और कूटरचना कर शासकीय पद को प्राप्त किया है। जिस बीएससी की अंकसूची का 1800 में 1210 अंक 67.22 प्रतिशत को आधार मानकर उनकी नियुक्ति की गई है, वह पूरी तरह फर्जी है। जबकि शिकायतकर्ता को सूचना का अधिकार से मिली जानकारी में चंदराम यादव का बीएससी के वास्तविक अंकसूची पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के अन्तर्गत संचालित शासकीय दौलत राम महाविद्यालय कसडोल से 2001 में बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा दिलाया है।
CG News : जिसमें 1800 में 880 अंक 48.88 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। जो कि वास्तविक है लेकिन शिक्षाकर्मी चंदराम यादव शासन को गुमराह कर शिक्षक जैसे शासकीय पद में नौकरी कर रहा है। जिस पर तत्काल बर्खास्त कर मामला दर्ज कराने की मांग शिकायतकर्ता ने किया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


