Breaking News
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
CG News: पर्यटन विकास के लिए GPM जिले को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार, राजमेरगढ़ पर्यटन क्षेत्र में हुआ सराहनीय काम…
CG News: रायपुर। नैसर्गिक सुंदरता और जैव विविधता से परिपूर्ण गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिले ने पर्यटन संरक्षण और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिले को ‘इको-टूरिज्म साइट 2025’ का राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह सम्मान रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल एवं पर्यटन मंडल की अध्यक्ष नीलू शर्मा द्वारा कलेक्टर लीना मंडावी को प्रदान किया गया।
CG News: यह पुरस्कार जिले की सबसे ऊंची पर्वत चोटी राजमेरगढ़ पर्यटन क्षेत्र में पर्यावरणीय पर्यटन विकास के लिए किए गए उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना स्वरूप दिया गया है। राजमेरगढ़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है और अब प्रदेश के ईको-टूरिज्म मानचित्र पर विशेष स्थान बना चुका है।
CG News: कलेक्टर लीना मंडावी ने कहा कि यह सम्मान जिले के नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों और प्रशासनिक टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। राजमेरगढ़ को एक मॉडल ईको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करना अब हकीकत की ओर बढ़ रहा है। इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है। कलेक्टर ने जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सतत् और जिम्मेदार पर्यटन से आर्थिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय समृद्धि के नए आयाम स्थापित होंगे।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : दिनदहाड़े रेत कारोबारी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
- 2. Prakash Kaur Hora passes away : छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा की माता प्रकाश कौर होरा का निधन, 4 दिसंबर को निकलेगी अंतिम यात्रा
- 3. Junior Hockey World Cup 2025: जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, शूटआउट में बेल्जियम को हराया
- 4. CG Crime : ज्वेलर्स शॉप लूटकांड में मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 12 लाख के आभूषण किए बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

