Create your Account
CG News : रमजान पर साय सरकार की राहत, मुस्लिम शासकीय कर्मचारी एक घंटा पहले होंगे कार्यमुक्त
- Rohit banchhor
- 19 Feb, 2026
सरकार ने आदेश जारी कर रमजान के दौरान उन्हें कार्यालय समय से एक घंटा पूर्व कार्यमुक्त होने की अनुमति प्रदान की है।
CG News : रायपुर। पवित्र रमजान माह की शुरुआत 19 फरवरी से हो चुकी है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ की छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के मुस्लिम शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने आदेश जारी कर रमजान के दौरान उन्हें कार्यालय समय से एक घंटा पूर्व कार्यमुक्त होने की अनुमति प्रदान की है।
रमजान इस्लाम धर्म में इबादत, रोजा और आत्म-अनुशासन का विशेष महीना माना जाता है। रोजेदार दिनभर उपवास रखते हैं और शाम को इफ्तार के बाद विशेष नमाज ‘तरावीह’ अदा करते हैं, जिसमें पवित्र कुरान का पाठ किया जाता है। ऐसे में कार्यालय समय में दी गई यह छूट रोजेदार कर्मचारियों के लिए राहतभरी मानी जा रही है।
सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए डॉ. सलीम राज ने इसे संवेदनशील और सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सभी धर्मों और समुदायों की आस्था का सम्मान किया जा रहा है।
डॉ. सलीम ने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की भावना के अनुरूप है। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से रोजा रख रहे कर्मचारियों को इबादत और परिवार के साथ समय बिताने में सुविधा मिलेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Bharatmala Land Compensation Scam Case: भारतमाला जमीन मुआवजा घोटाला मामले में साल भर से फरार एसडीएम निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, पूछताछ के लिए 30 मार्च तक रिमांड पर
- 2. Kerala Assembly Elections 2026: केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट
- 3. P. V. Sindhu: मिडिल ईस्ट संकट के बीच दुबई में फंसीं पीवी सिंधू, ऑल इंग्लैंड ओपन में खेलना मुश्किल!
- 4. UP News : यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े बीएससी छात्र की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार ने सीने में उतारीं 8 गोलियां, छात्रों ने किया प्रदर्शन और तोड़फोड़
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

