Create your Account
CG News : क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा, गायों की पूजा कर खिलाई खिचड़ी
- Rohit banchhor
- 02 Nov, 2024
शनिवार को फरसगांव क्षेत्र के लोगो ने भी इस गोवर्धन पूजा को बड़े धूमधाम से अपने अपने घरो में मनाया।
CG News : रामकुमार भारद्वाज, फरसगांव। लक्ष्मी पूजा के बाद फरसगांव नगर व आसपास के क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा का त्योहार 02 नवम्बर शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। कृषक सहित पशुपालकों ने अपने अपने घरों में गोवर्धन पूजन किया। इसके लिए लोग सुबह से ही अपने गाय व बैलों को तालाब व नदी में नहालाकर उन्हें सजा धजा कर पूजा-अर्चना कर खिचड़ी खिलाई गई, जिसके बाद आतिशबाजी भी की गई।
CG News : फरसगांव क्षेत्र के लोग गौ माता को खिचड़ी खिलाने के बाद परिवार के सभी लोग खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण करते हैं और पूजा पाठ के बाद माता लक्ष्मी से यह प्रार्थना करते हुए कहते हैं कि सदैव उनके और उनके परिवार के पर उनकी कृपा बनी रहे। घर धन-धान्य से भरा रहे। आपको बता दे कि यह पुरानी परंपरा है और लोग वर्षाे से इस परंपरा के अनुसार यह पर्व मनाते चले आ रहे हैं।
CG News : किसानों की रोजी-रोटी और परिवार कृषि पर निर्भर रहता है और कृषक परिवार में इन पशुओं की अहमियत बहुत अधिक होती है। गौ माता के कृपा से उन लोगो का परिवार चलता है। इसलिए साल में एक दिन इस पर्व को हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है। जहाँ शनिवार को फरसगांव क्षेत्र के लोगो ने भी इस गोवर्धन पूजा को बड़े धूमधाम से अपने अपने घरो में मनाया।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: बाबा महाकाल के दर्शन से अपने दिन की शुरुआत, देखें लाइव
- 2. Suvendu Adhikari Oath Ceremony: सुवेंदु सोनार बांग्ला के नए ‘अधिकारी’, पीएम मोदी, अमित शाह भी मंच पर मौजूद, देखें live शपथ ग्रहण समारोह
- 3. Share Market Today May 15: शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 160 अंक टूटा; मेटल और PSU बैंक शेयरों में बिकवाली का दबाव
- 4. PM Narendra Modi Convoy Reduction: पीएम नरेंद्र मोदी ने आधा किया अपना काफिला, खुद से की शुरुआत, मंत्रियों ने भी रद्द किए विदेश दौरे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

