Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : चलते-चलते धधक उठी कोयले से भरी मालगाड़ी, गतौरा स्टेशन पर मचा हड़कंप

घटना गतौरा रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है, जहां ट्रेन को तत्काल रोककर बड़ा हादसा टालने की कोशिश की गई।

CG News : चलते-चलते धधक उठी कोयले से भरी मालगाड़ी, गतौरा स्टेशन पर मचा हड़कंप
X

CG News : बिलासपुर। जिले में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कोयला लोड मालगाड़ी के एक वैगन में अचानक आग भड़क उठी। घटना गतौरा रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है, जहां ट्रेन को तत्काल रोककर बड़ा हादसा टालने की कोशिश की गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मालगाड़ी बिलासपुर की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान एक वैगन से धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग की लपटें नजर आने लगीं। सूचना मिलते ही रेलवे कंट्रोल रूम में हड़कंप मच गया और ट्रेन को तुरंत गतौरा स्टेशन के पास रोका गया।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। रेलवे कर्मचारी भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि आग दूसरे वैगनों तक न फैल सके।

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि भीषण गर्मी और कोयले के अधिक तापमान के कारण आग लगी हो सकती है। हालांकि आग लगने की असली वजह जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। घटना के चलते कुछ देर तक रेल परिचालन प्रभावित रहा और कई ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire