Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, साय सरकार का बड़ा फैसला, अब मिलेंगी 12 दिन की स्पेशल छुट्टी

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के हित में एक बड़ा और अहम फैसला लिया है।

CG News : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, साय सरकार का बड़ा फैसला, अब मिलेंगी 12 दिन की स्पेशल छुट्टी
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के हित में एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। अब राज्य के अधिकारी और कर्मचारी विपश्यना ध्यान शिविर में भाग लेने के लिए विशेष अवकाश ले सकेंगे, जिससे उनके मानसिक स्वास्थ्य और कार्यक्षमता में सुधार हो सके।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में अधिकतम 6 बार स्पेशल कैजुअल लीव की सुविधा मिलेगी। प्रत्येक बार 10 दिवसीय आवासीय शिविर में भाग लेने के लिए यात्रा समय सहित अधिकतम 12 दिनों का अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए कर्मचारियों को संबंधित ध्यान केंद्र से जारी प्रवेश पत्र आवेदन के साथ जमा करना होगा। वहीं शिविर पूरा करने के बाद प्रमाण-पत्र भी कार्यालय में देना अनिवार्य रहेगा, अन्यथा इस अवकाश को अन्य छुट्टी में समायोजित किया जा सकता है।

सरकार का मानना है कि इस पहल से कर्मचारियों का मानसिक तनाव कम होगा, कार्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होगी और उनकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी। यह निर्णय प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक संतुलित और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire