Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : देशभर के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए सुनहरा मौका, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु आवेदन शुरू

यह प्रतिष्ठित सम्मान उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने कम उम्र में ही अपने असाधारण कार्यों और उपलब्धियों से समाज और देश का नाम रोशन किया हो।

CG News : देशभर के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए सुनहरा मौका, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु आवेदन शुरू
X

CG News : रायपुर। देश के होनहार और प्रतिभाशाली बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने कम उम्र में ही अपने असाधारण कार्यों और उपलब्धियों से समाज और देश का नाम रोशन किया हो।

महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

यह पुरस्कार वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रदान किया जाएगा। चयनित बच्चों को भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाता है।

विभाग ने बताया कि इच्छुक बच्चे स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अभिभावक, स्कूल, संस्थाएं या अन्य व्यक्ति भी योग्य बच्चों का नामांकन भेज सकते हैं। सभी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के जरिए स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन और विस्तृत जानकारी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर विजिट किया जा सकता है। राज्य शासन ने प्रदेश के प्रतिभाशाली बच्चों से इस अवसर का लाभ उठाने और अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की है, ताकि उनकी उपलब्धियों को राष्ट्रीय पहचान मिल सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire