Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर, राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार 2025 के लिए इस तारीख तक करें आवेदन

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करना और खेल के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।

CG News : खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर, राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार 2025 के लिए इस तारीख तक करें आवेदन
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2023-24 और 2024-25 के लिए राज्य खेल अलंकरण पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पुरस्कार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को प्रोत्साहित करने के लिए दिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 26 जून 2025 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

इन पुरस्कारों में शहीद राजीव पाण्डे, शहीद कौशल यादव, शहीद पंकज विक्रम, शहीद विनोद चौबे, वीर हनुमान सिंह सम्मान के साथ-साथ मुख्यमंत्री ट्रॉफी, प्रोत्साहन स्वरूप नगद राशि, खेलवृत्ति (डाईट मनी) और प्रेरणा निधि शामिल हैं। पुरस्कारों का उद्देश्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करना और खेल के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।

पुरस्कारों की राशि और पात्रता-

शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार: 3 लाख रुपये
शहीद कौशल यादव और वीर हनुमान सिंह पुरस्कार: 1.5 लाख रुपये
शहीद पंकज विक्रम और विनोद चौबे सम्मान: 25 हजार रुपये
मुख्यमंत्री ट्रॉफी: टीम के सदस्यों की संख्या के आधार पर 1 लाख से 5 लाख रुपये तक

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी आवेदन के पात्र हैं। डाईट मनी के लिए अधिकतम आयु 19 वर्ष निर्धारित की गई है। शहीद पंकज विक्रम सम्मान के लिए आवेदन केवल राज्य खेल संघों की अनुशंसा के साथ ही स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया-

आवेदन पत्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://sportsyw.cg.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा, जिला खेल कार्यालय या संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई. रोड, रायपुर से भी आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदकों को अपने सभी प्रमाणपत्रों की प्रति आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य है। अधूरे या अस्पष्ट आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

अंतिम तिथि और चयन प्रक्रिया-

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 जून 2025 है। आवेदन कार्यालयीन समय में रायपुर के जिला खेल कार्यालय या संचालनालय में जमा किए जा सकते हैं। चयन प्रक्रिया में पात्रता, खेल उपलब्धियों और खेल संघों की अनुशंसा को आधार बनाया जाएगा। चयन समिति का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire