Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : शादी के लिए लड़कियां खरीदी, भागीं तो पैसे लेने वालों का किया अपहरण, 6 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनका संबंध मध्य प्रदेश के दमोह और सागर जिले से है।

CG News : शादी के लिए लड़कियां खरीदी, भागीं तो पैसे लेने वालों का किया अपहरण, 6 आरोपी गिरफ्तार
X

CG News : सरगुजा। जिले़ के अंबिकापुर में शादी के लिए लड़कियों की खरीदी और बिक्री का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने शादी के लिए लड़कियां खरीदने के बाद उन्हें भागते हुए देख, उन लड़कियों को दिलाने के बदले में पैसे लेने वाले लोगों का अपहरण किया। इस पूरे मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनका संबंध मध्य प्रदेश के दमोह और सागर जिले से है।

CG News : पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के दमोह और सागर जिले के आरोपी अंबिकापुर में शादी के लिए लड़कियां खोजने आए थे। एक स्थानीय निवासी दिनेश मरावी और काबिल अंसारी ने इन आरोपियों को लड़कियां दिलाने का वादा किया था और इसके एवज में डेढ़ लाख रुपये लिए थे। लेकिन जब उन तीन लड़कियों ने अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से भागने का फैसला किया, तो आरोपियों ने उन्हें पकड़ने के बाद दिनेश और काबिल का अपहरण किया और मध्य प्रदेश ले गए।

CG News : आरोपियों ने अपहरण के बाद दिनेश मरावी के परिवार से फोन पर पैसे की डिमांड की। परिवार ने इस पूरे मामले की शिकायत अंबिकापुर के गांधीनगर थाने में की थी, जिसके बाद पुलिस ने स्पेशल टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मध्य प्रदेश भेजी। पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद मध्य प्रदेश के दमोह जिले से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें अंबिकापुर वापस लाकर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि यह मामला शादी के लिए लड़कियों की खरीद-फरोख्त का है, जिसे लेकर आगे की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire