Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की 30 लाख वसूला, मामला पहुंचा थाना, पढ़ें पूरी खबर...

उसने बताया कि साल 2016 में उसकी जान पहचान पूजा विदौलिया नाम की लड़की से हुई।

CG News : प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की 30 लाख वसूला, मामला पहुंचा थाना, पढ़ें पूरी खबर...
X
CG News : दुर्ग। जिले के वैशाली नगर थाने में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने पहले युवक को प्रेम जाल में फंसाया। उससे शारीरिक संबंध बनाए, फिर बदनाम करने धमकी देकर शादी तक कर डाली। शादी होने के बाद उसने दूसरो लड़के से शादी कर ली और अब वह अपने पति के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।


CG News : बता दें कि कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड थाना जामुल निवासी अमित कुमार पाण्डेय 44 वर्ष ने थाना में शिकायत किया कि उसकी पूर्व प्रेमिका और उसके पति ने मिलकर उससे 30 लाख रुपए ले लिया। इसके बाद भी उससे पैसों की डिमांड कर उसे जान से मारने और अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।


CG News : उसने बताया कि साल 2016 में उसकी जान पहचान पूजा विदौलिया नाम की लड़की से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। ये रिश्ता प्यार में बदल गया और दोनों के बीच आपसी सहमति से शारीरिक संबंध भी बन गए। यह रिलेशनशिप दोनों की आपसी रजामंदी से कई साल तक चला।


CG News : पूजा ग्रीन वेली में किराये का मकान में रहती थी। धीरे-धीरे पूजा का व्यवहार सही नहीं लगने से अमित ने पूजा से बातचीत करना बंद किया और फिर दोनों अलग हो गए। अलग होने से पहले पूजा ने अमित से 10 लाख रुपए की डिमांड की। भविष्य की किसी प्रकार की कोई अनबन व संपर्क नहीं होने के वादे के चलते अमित ने उसे 8 लाख रुपये नगद और 2 लाख बैंक ट्रांसफर कर उसके एचडीएफसी बैंक में दिया था। अमित ने बताया कि पैसा लेकर पूजा अलग हो गई।


CG News : वो भी अपने परिवार के साथ रहने लगा। लेकिन कुछ दिन पहले ही उसने फिर से उझे वैशाली नगर तिकोना पार्क जैन मंदिर के पास बुलाया। इसके बाद वो अमित को धमकी देने लगी। उसने कहा कि वो उसके बिना रह नहीं पायेगी और अगर उसने उसके साथ रहने से मना किया तो उसे और उसके परिवार को बर्बाद कर देगी। इसके साथ ही उसने उसकी गंदी व असामाजिक विडियो व फोटो को वायरल करने की भी धमकी दी।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire