Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : आंगनबाड़ी की छत गिरने से बालिका घायल, वीडियो वायरल...

ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जर्जर भवनों की जांच और मरम्मत की जाए।

CG News : आंगनबाड़ी की छत गिरने से बालिका घायल, वीडियो वायरल...
X

CG News : जशपुर। जिले के कांसाबेल विकासखंड के ठाकुरटोली आंगनबाड़ी केंद्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां 13 वर्षीय एक बालिका पर आंगनबाड़ी की जर्जर छत का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि बालिका अपनी डेढ़ साल की छोटी बहन के साथ आंगनबाड़ी केंद्र में खेल रही थी। उसकी मां आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए केंद्र आई थी। इसी दौरान आंगनबाड़ी की कमजोर छत का एक हिस्सा अचानक टूटकर बालिका के ऊपर गिर गया। हादसे में बालिका को कमर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र की इमारत काफी पुरानी और जर्जर थी, जिसके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया। इस हादसे ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जर्जर भवनों की जांच और मरम्मत की जाए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire