Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : छालीवुड डायरेक्टर पर युवती ने मारपीट के लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

CG News : छालीवुड डायरेक्टर पर युवती ने मारपीट के लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री (छालीवुड) से जुड़े फिल्म डायरेक्टर मोहित साहू एक विवाद के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। एक युवती ने उन पर प्रेम प्रसंग, कथित शादी और बाद में मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

युवती का आरोप है कि मोहित साहू पहले से शादीशुदा थे, इसके बावजूद उन्होंने उसे उज्जैन ले जाकर शादी की। बाद में जब युवती को उनके पहले से विवाहित होने की जानकारी मिली, तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि यह विवाद इतना बढ़ गया कि मोहित साहू ने युवती के साथ बेरहमी से मारपीट की।

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक फ्लैट के अंदर युवती लहुलुहान हालत में डरी-सहमी दिखाई दे रही है। वीडियो में मोहित साहू भी मौके पर मौजूद नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट की आवाज सुनकर पड़ोसी और महिला सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया।

इसके बाद युवती ने पुरानी बस्ती थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और वीडियो फुटेज समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire