Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : घुमका नगर पंचायत या ग्राम पंचायत, सरकार दे स्पष्ट जवाब - कांग्रेस

इससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि घुमका प्रशासनिक दृष्टि से नगर पंचायत है या ग्राम पंचायत।

CG News : घुमका नगर पंचायत या ग्राम पंचायत, सरकार दे स्पष्ट जवाब - कांग्रेस
X
CG News : राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए घुमका को लेकर प्रशासनिक अनिश्चितता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के नवीन परिसीमन में घुमका को जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 के अंतर्गत रखा गया है और 30 अन्य ग्रामों को भी इसमें शामिल किया गया है। इससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि घुमका प्रशासनिक दृष्टि से नगर पंचायत है या ग्राम पंचायत।


CG News : दुबे ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में गंभीर नहीं हैं। उन्होंने बताया कि जब ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि मंडल ने नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से नगर पंचायत की घोषणा को लेकर चर्चा की थी, तब मंत्री ने तत्काल घोषणा की बात कही थी। इसके बाद भाजपा के प्रतिनिधियों ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मिलकर नगर पंचायत घोषित करने के लिए आभार व्यक्त किया था। परंतु अब प्रशासनिक अधिकारियों ने इन घोषणाओं को दरकिनार कर दिया है।


CG News : कांग्रेस प्रवक्ता का आरोप है कि कांग्रेस शासन में घुमका को नगर पंचायत घोषित किया गया था और इसे राजपत्र में भी शामिल किया गया था। उस समय ग्रामवासी इस निर्णय से खुश थे। लेकिन अब वे असमंजस में हैं कि नगर पंचायत का जश्न मनाएं या गौरव ग्राम में शराब दुकान खोलने का विरोध करें। रूपेश दुबे ने सरकार से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि घुमका नगर पंचायत है या ग्राम पंचायत। यदि यह नगर पंचायत है, तो इसे जिला पंचायत के परिसीमन में क्यों शामिल किया गया है?

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire