Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : गणपति बप्पा का स्वागत मेगा कैम्प के साथ, 105 लोगों ने किया रक्तदान...
राशि स्टील की संचालिका ज्योति अग्रवाल हेल्पिंग हैंड्स क्लब वूमेन विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष है,

CG News : बिलासपुर। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक ऐसी संस्था जो निरंतर सामाजिक कार्य से लोगों के दिल में अपनी अलग जगह बनाते जा रही है। दिन प्रतिदिन यह संस्था निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर मदद कर आसमान की ओर बढ़ते जा रही है। इसी कड़ी में इन्होंने गणेश चतुर्थी के पवन अवसर पर बप्पा का आगमन मेगा ब्लड कैम्प के साथ किया बिलासपुर पालाघाट स्थित राशि स्टील पावर लिमिटेड प्लांट में 7 सितंबर को मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित किया गया। जिसमे 105 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। रक्त संग्रहित टीम रायपुर मेकाहारा हॉस्पिटल मॉडल ब्लड बैंक पहुंची थी पालाघाट।
CG News : राशि स्टील की संचालिका ज्योति अग्रवाल हेल्पिंग हैंड्स क्लब वूमेन विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष है, इन्होंने बताया की हेल्पिंग हैंड्स क्लब का लक्ष्य मानव सेवा माधव सेवा और हर जरूरतमंद असहाय लोगों तक मदद पहुंचाना है। वही आज के इस मेगा ब्लड कैंप में हेल्पिंग हैंड्स क्लब के उपाध्यक्ष अमित केडिया, तरुण अग्रवाल महिला विंग कोषाध्यक्ष एकता मलिक सहित अन्य बिलासपुर वालंटियर मौजूद रहे। राशि स्टील की संचालिका एवं समाजसेवी ज्योति अग्रवाल हमेशा ही पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र एवं सामाजिक कार्य में अग्रणी रहती है।
CG News : उनका कहना है कि हर किसी को सच्चे मन से अच्छे कर्म करने चाहिए, भगवान इसका फल आपको किसी न किसी रूप में जरूर देता है। हेल्पिंग हैंड्स क्लब के संरक्षक मनोज गोयल, रमेश अग्रवाल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, सचिव उदित अग्रवाल कोषाध्यक्ष रजत अग्रवाल ने पूरी टीम को इस मेगा सक्सेस कैंप के लिए बधाई दी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


