Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG News : सेंट्रल जेल में गैंगवार, दशहरा की शाम कैदियों के बीच झड़प, एक घायल
- Rohit banchhor
- 14 Oct, 2024
सूत्रों के मुताबिक, दोनों कैदियों की पुरानी दुश्मनी जेल के बाहर से चली आ रही थी।
CG News : बिलासपुर। सेंट्रल जेल में दशहरा की शाम उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब दो कैदियों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में हत्या के आरोपी लोकेश तिवारी ने नशीली कफ सिरप बेचने के आरोप में बंद नवीन निर्मलकर पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया, जिससे नवीन घायल हो गया। घटना के बाद जेल में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन जेल प्रहरी ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कर दिया।
CG News : सूत्रों के मुताबिक, दोनों कैदियों की पुरानी दुश्मनी जेल के बाहर से चली आ रही थी। लोकेश तिवारी ने सिरगिट्टी इलाके में नवीन के माता-पिता पर हमला करवाया था, जिसका बदला नवीन ने जेल में लेने की कोशिश की थी। नवीन निर्मलकर पहले हत्या के आरोप में जेल में था, और हाल ही में दुर्ग जेल से रिहा हुआ था। हालांकि, कुछ समय बाद उसे फिर से नशीली कफ सिरप बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेजा गया था।
CG News : घटना जेल के डी खंड में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई, जब नवीन आशीर्वाद लेने के लिए गया था। इस दौरान लोकेश ने उस पर हमला कर दिया। जेल प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : खुशियां मातम में बदलीं, चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत, 17 घायल
- 2. CG News : 95% जली हालत में मिली अज्ञात युवती, गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज रेफर
- 3. Sunday Horoscope: इन जातकों पर होगी भगवान सूर्यनारायण की विशेष कृपा, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल
- 4. Big Accident : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी, एक ही परिवार के 6 बच्चों समेत 9 की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

