Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : बॉयफ्रेंड के लिए लड़कियों में गैंगवार, चिंकी और रिया गैंग ने एक-दूसरे पर बरसाए थप्पड़....तेरा नहीं मेरा है

लड़कियों की सरेराह इस गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

CG News : बॉयफ्रेंड के लिए लड़कियों में गैंगवार, चिंकी और रिया गैंग ने एक-दूसरे पर बरसाए थप्पड़....तेरा नहीं मेरा है
X

CG News : बिलासपुर। जिले में बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद का मामला सामने आया है, जहां दबंग लड़कियों ने एक लड़की की पिटाई कर दी। लड़कियों ने पहले तो उस पर थप्पड़ो की बारिश कर दी फिर उसे खींचकर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान लड़की चीख-चीखकर रोती रही, लेकिन उसे बचाने कोई नहीं आया। लड़कियों की सरेराह इस गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

CG News : बता दें कि यह मामला शहर के बस स्टैंड से टेलीफोन एक्सचेंड रोड के बीच का है। शुक्रवार शाम सड़क किनारे चार लड़कियां सिगरेट पीते हुए खड़ी थीं। इस दौरान लड़कियां आपस में बातचीत कर रही थीं। जिसके बाद अचानक एक लड़की को पकड़ कर थप्पड़ मारने लगी। मौके पर लड़कियों के इस हाईवोल्टेज ड्रामा को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि ये लड़कियां चिंकी और रिया गैंग की हैं।

CG News : इनमें से दो लड़कियों के बीच बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद था। दबंगई दिखाने वाली लड़कियां कपड़े की दुकान में काम करती है। वहीं जिस लड़की की पिटाई की गई है वो भी कहीं प्राइवेट जॉब करती है। लड़की उस लड़के से बातचीत करती थी, जिसे दूसरी लड़की पसंद करती थी। इसी विवाद को लेकर लड़कियों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। बता दें कि पिछले साल भी इन दोनों गैंग की लड़कियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था, तब भी विवाद का कारण प्रेम प्रसंग ही था।

CG News : पुलिस को नहीं मिली शिकायत-
वायरल वीडियो को लेकर पुलिस का कहना है कि किसी युवती की तरफ से मारपीट की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार पुलिस युवतियों की पहचान कर जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire