Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गांव का युवक निकला मास्टरमाइंड, 5 गिरफ्तार...

मुख्य आरोपी साजेन्द्र बघेल का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें वह पहले नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर चुका है।

CG News : फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गांव का युवक निकला मास्टरमाइंड, 5 गिरफ्तार...
X

CG News : कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस ने एक सनसनीखेज लूट के मामले का खुलासा किया है। फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूटपाट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हैरानी की बात यह है कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि कोंडागांव के ही ग्राम बम्हनी का साजेन्द्र बघेल निकला। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की रकम, दो लग्जरी कारें और 9 मोबाइल फोन सहित कुल 37.38 लाख रुपये की सामग्री बरामद की है। मुख्य आरोपी साजेन्द्र बघेल का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें वह पहले नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर चुका है।

CG News : बता दें कि घटना की शुरुआत 23 मार्च को हुई, जब पीड़िता ने कोंडागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 19 मार्च को दोपहर 2.30 बजे चार अज्ञात व्यक्ति एक इनोवा कार (नंबर सीजी 10 बीएम 3041) में उसके दुकान के पास पहुंचे। इन लोगों ने उसके पति अजय मानिकपुरी को कब्जे में लिया और जबरन घर में घुसकर आलमारी से 5 लाख रुपये नगद, गल्ले की रकम और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर लूट लिया। इतना ही नहीं, वहां काम कर रहे पुष्कर ठाकुर का मोबाइल भी छीन लिया गया।

CG News : शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 309(4), 127(2), और 332(ग) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रूपेश कुमार व साइबर सेल प्रभारी सतीश भार्गव की अगुवाई में टीम ने तत्परता दिखाई। जांच के दौरान इनोवा कार की लोकेशन रायपुर में ट्रेस हुई। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर सभी आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि यह पूरी साजिश साजेन्द्र बघेल ने रची थी।

CG News : साजेन्द्र बघेल पहले भी अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है। उसने नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से ठगी की थी। इस बार उसने अपने ही इलाके में फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूट की वारदात को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुरेन्द्र कुमार कुर्रे 29 वर्ष निवासी मराकोना, थाना सरगांव, जिला मुंगेली, लेखराम सिन्हा 39 वर्ष निवासी बजन पुरी, जिला कांकेर, प्रभदीप सिंह 30 वर्ष निवासी बिरगांव, रायपुर, प्रियांक शर्मा 22 वर्ष निवासी हिमालियन हाईट्स, रायपुर व मास्टरमाइंड साजेन्द्र बघेल 29 वर्ष निवासी बम्हनी, कोंडागांव है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire