Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : जमीन कब्जा छुड़ाने वाला गैंग गिरफ्तार, लूट की बाइक व कट्टा बरामद...

यह गिरोह जमीन कब्जा करने और स्थानीय लोगों को धमकाने की योजना बना रहा था।

CG News : जमीन कब्जा छुड़ाने वाला गैंग गिरफ्तार, लूट की बाइक व कट्टा बरामद...
X

CG News : सरगुजा। जिला पुलिस ने अंबिकापुर में सक्रिय एक खतरनाक गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो जमीन माफियाओं के लिए कब्जा छुड़ाने का काम करता था। हरियाणा से आए इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरोह जमीन कब्जा करने और स्थानीय लोगों को धमकाने की योजना बना रहा था।

CG News : बता दें कि गिरोह की गिरफ्तारी तब हुई जब उन्होंने सीतापुर थाना इलाके में एक ठेकेदार मनीष अग्रवाल के कर्मचारी से बाइक लूट ली थी। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की और पांचों आरोपियों को गांधीनगर क्षेत्र के सुभाषनगर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं। उनके पास से एक कट्टा, डंडा, स्कॉर्पियो और लूटी गई बाइक बरामद की गई है।

CG News : गैंग ने सीजी नंबर की बाइक इसलिए लूटी ताकि स्थानीय लोगों को शक न हो और वे आसानी से अपनी गतिविधियां जारी रख सकें। यह गैंग जमीन माफियाओं के लिए अंबिकापुर में बड़े स्तर पर काम करने की योजना बना रहा था। पुलिस की मुस्तैदी से यह साजिश समय रहते नाकाम कर दी गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire