Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : गाय चराने गए बच्चों पर गिरी गाज, एक की मौत, दो घायल...
सागर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दोनों बच्चियां घायल हो गईं।

CG News : बीजापुर। जिले की सरहद पर स्थित इंद्रावती नदी के पास आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। वहीं दो बच्चियां घायल हो गई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि ये तीनों गाय चराने जंगल गए थे। इसी दौरान अचानक बारिश हुई और बिजली गिर गई। मामला बांगापाल थाना क्षेत्र का है।
CG News : बता दें कि इंद्रावती नदी के पार बसे नक्सल प्रभावित इलाका कौरगांव में हादसा हुआ है। 3 बच्चे सागर 12 वर्ष, कुमारी कांटे 16 वर्ष और कुमारी पिडे 10 वर्ष गाय चराने जंगल गए थे। अचानक मौसम बदला और तेज झमाझम बारिश हुई। बारिश से बचने के लिए तीनों बच्चे पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। जिसके बाद अचानक पेड़ पर बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में तीनों बच्चे आ गए।
CG News : सागर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दोनों बच्चियां घायल हो गईं। वहीं, उसी इलाके में गांव के कुछ और ग्रामीण भी मौजूद थे। बिजली गिरते ही वे लोग भी मौके पर पहुंच गए। दोनों घायल बच्चियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


