CG News : स्पंज आयरन प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट, चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत
इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी और औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर फिर से सवाल उठने लगे हैं।

CG News : रायगढ़। रायगढ़-जशपुर मार्ग पर पूंजीपथरा क्षेत्र में स्थित शिवा उद्योग स्पंज आयरन प्लांट में मंगलवार को एक भीषण हादसा हुआ। प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट होने से झारखंड के चतरा जिले के निवासी मजदूर उपेंद्र भारती 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी और औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर फिर से सवाल उठने लगे हैं।
CG News : बता दें कि मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे शिवा उद्योग में फर्नेस के संचालन के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ। इस ब्लास्ट की चपेट में आए उपेंद्र भारती बुरी तरह झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। उपेंद्र को तत्काल अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में फर्नेस में तकनीकी खराबी या सुरक्षा मानकों की अनदेखी को हादसे का कारण माना जा रहा है।
CG News : हादसे की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रायगढ़ के जिला अस्पताल भेज दिया। पूंजीपथरा थाना प्रभारी ने बताया, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फर्नेस ब्लास्ट के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम गठित की जाएगी। पुलिस ने प्लांट प्रबंधन से भी पूछताछ शुरू कर दी है।


