Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : अफवाह से बढ़ा ‘फ्यूल फियर’, छत्तीसगढ़ के कई पेट्रोल पंपों पर सूखा तेल का टैंक

कई जिलों के पेट्रोल पंपों पर स्टॉक समय से पहले खत्म हो गया।

CG News : अफवाह से बढ़ा ‘फ्यूल फियर’, छत्तीसगढ़ के कई पेट्रोल पंपों पर सूखा तेल का टैंक
X

CG News : रायपुर। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इजरायल तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल को लेकर अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। ईंधन संकट की आशंका और सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों के चलते लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंच रहे हैं, जिससे कई जिलों के पेट्रोल पंपों पर स्टॉक समय से पहले खत्म हो गया।

बालोद, धमतरी, गुरुर और बस्तर संभाग के कई इलाकों में पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। हालात ऐसे हो गए कि कई पंपों पर “डीजल नहीं है” के बोर्ड तक लगाने पड़े। जरूरतमंद वाहन चालकों को घंटों भटकना पड़ रहा है।

सबसे ज्यादा असर बालोद जिले में देखने को मिला, जहां 76 में से करीब 10 पेट्रोल पंपों का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया। जिला मुख्यालय सहित झलमला क्षेत्र के कई पंपों पर डीजल उपलब्ध नहीं होने से ट्रक, बस और मालवाहक वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है।

स्थिति को देखते हुए कई पंप संचालकों ने ड्रम, केन और डिब्बों में पेट्रोल-डीजल देने पर रोक लगा दी है, ताकि जमाखोरी रोकी जा सके। वहीं जगदलपुर में भी लोगों ने वाहनों की टंकियां फुल कराने के साथ अतिरिक्त ईंधन जमा करना शुरू कर दिया, जिससे पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

जानकारों का मानना है कि फिलहाल ईंधन आपूर्ति सामान्य है, लेकिन अफवाहों और डर के कारण कृत्रिम संकट जैसी स्थिति बन रही है। प्रशासन लोगों से संयम बरतने और जरूरत के अनुसार ही ईंधन लेने की अपील कर रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire