Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : रिश्ता न बनने से निराश युवक ने उठाया खौफनाक कदम, घर में फांसी पर लटकी मिली लाश...

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

CG News : रिश्ता न बनने से निराश युवक ने उठाया खौफनाक कदम, घर में फांसी पर लटकी मिली लाश...
X

CG News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने शादी का रिश्ता न बनने से निराश होकर आत्महत्या कर ली। युवक की लाश उसके घर के कमरे में फांसी पर लटकी हुई मिली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

CG News : बता दें कि मृतक की पहचान ग्राम बनकेला निवासी 24 वर्षीय फाडीराम राठिया के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि फाडीराम की शादी के लिए कई जगह बातचीत हुई थी, लेकिन हर बार रिश्ता टूट जाने से वह गहरे तनाव में था। आशंका जताई जा रही है कि इसी निराशा के चलते उसने यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

CG News : परिजनों ने बताया कि वे कल रात पास के गांव में आयोजित गहीरा मेला देखने गए थे। आज सुबह जब वे घर लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर उन्होंने फाडीराम को प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाए हुए पाया।

CG News : पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ जारी है। लैलूंगा पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire