Create your Account
CG News : सहेली की मां ने शराब पिलाकर नाबालिग को धकेला देह व्यापार में, 5 गिरफ्तार
CG News : बिलासपुर। जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो दोस्ती और इंसानियत को कलंकित कर देगा। घरेलू झगड़ों से तंग आकर भागी एक नाबालिग लड़की को उसकी सहेली और सहेली की मां ने शराब पिलाकर रायगढ़ ले जाकर देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। पीड़िता के चौंकाने वाले खुलासे के बाद सरकंडा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पीड़िता को सुरक्षित रेस्क्यू कर 2 नाबालिग लड़कियों को हिरासत में लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी कलिका तिवारी, तान्या सूर्यवंशी, विकास भोजवानी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
बता दें कि 8 अगस्त को एक महिला ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि घरेलू विवाद से नाराज होकर उसकी नाबालिग बेटी लापता हो गई है। अपहरण की आशंका पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। तलाशी अभियान के दौरान पीड़िता को बरामद किया गया। पूछताछ में किशोरी ने दिल दहला देने वाला राज खोला।
पीड़िता ने बताया कि घर छोड़ने के बाद वह अपनी सहेली के पास शरण लेने गई। लेकिन सहेली और उसके परिजनों ने उसे धोखे से रायगढ़ ले जाकर एक कमरे में कैद कर लिया। वहां उसे जबरन शराब पिलाई जाती थी और अलग-अलग पुरुषों के साथ जबरन भेजा जाता था। विरोध जताने पर मारपीट, धमकी और यातनाएं दी जाती थीं। यह नर्क जैसी जिंदगी कई दिनों तक चली, जब तक पुलिस की नजर न पड़ गई। पीड़िता की हिम्मत ने इस गिरोह के पोल खोल दिए।
पूछताछ में पीड़िता ने सहेली तान्या सूर्यवंशी, उसकी मां कलिका तिवारी और विकास भोजवानी (विक्की) का नाम लिया। सूत्रों के अनुसार, विक्की के खिलाफ पहले भी पाक्सो एक्ट के तहत कई केस दर्ज हैं और वह इस तरह के अवैध कारोबार में माहिर है। पुलिस ने तान्या, कलिका, विक्की को गिरफ्तार किया, जबकि 2 अन्य नाबालिग लड़कियों को हिरासत में लेकर काउंसलिंग के लिए भेज दिया। आरोपी महिला कलिका ने कबूल किया कि वह पैसे के लालच में इस धंधे को चला रही थी।
Related Posts
More News:
- 1. Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी के कई पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
- 2. CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
- 3. UK: बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित हेराफेरी के आरोप, मंदिर समिति ने दिए जांच के आदेश
- 4. CG Crime: मीरा रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, गाड़ी से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या, आरोपी फरार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

